वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश

0
47
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

चौमहला, झालावाड़। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) शशि गजराना द्वारा कस्बे में संचालित राजमाता विजया राजे सिंधिया वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया गया।

यह निरीक्षण राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में कुल 11 वृद्धजन उपस्थित पाए गए, जिनकी स्थिति और सुविधाओं की जानकारी संचालक से प्राप्त की गई।

वृद्धजनों से की बातचीत, समस्याएं सुनीं

सचिव ने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से सीधे संवाद कर उनके नाम-पते, उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उपस्थिति रजिस्टर और संबंधित पत्रावलियों का भी अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान एक वृद्ध महिला की वृद्धावस्था पेंशन पिछले तीन माह से नहीं आने की शिकायत सामने आई, वहीं एक वृद्ध व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की समस्या भी बताई गई। इस पर सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

व्यवस्थाओं की समीक्षा

सचिव ने वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं में सुधार और नियमित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान वरिष्ठ सहायक अंकित शर्मा, दीपक कुमार प्रजापति, कनिष्ठ सहायक चेतन मोरी तथा वृद्धाश्रम संचालक ओमप्रकाश नागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here