- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान महादेव का अभिषेक किया गया।
कस्बे के तबेलेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शाम को उज्जैन के महाकालेश्वर की तर्ज पर भव्य झांकी सजाई गई और महाआरती की गई। वहीं भूतेश्वर महादेव, विश्वनाथ महादेव और नीलकंठ महादेव मंदिरों में भी झांकियां सजाकर महाआरती के साथ प्रसादी का वितरण किया गया।
इससे पूर्व शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
- Advertisement -














































