- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर। संत आसाराम बापू के देशव्यापी आह्वान के तहत 14 फरवरी को श्रीकरणपुर के एक निजी स्कूल में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने माता-पिता और अभिभावकों की पूजा अर्चना की, जिससे सभी भावविभोर हो गए। 
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करेंगे और उनकी आज्ञा का पालन करेंगे। मुख्य वक्ता गजसिंहपुर के परमानंद डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मूलचंद भारद्वाज और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक इंद्र चंद मित्तल एवं प्रभारी राजेश मूंदड़ा, नारायण मित्तल, काजल, सुनीता मित्तल ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।
- Advertisement -















































