सेमारी के पीएमश्री राउमावि में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 बी.एल. जोशी

सेमारी (सलूम्बर) | सलूम्बर जिले के सेमारी ब्लॉक स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पगड़ी, ऊपरना, मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी ऊपरना और मोमेंटो प्रदान किए गए।

साइकिल वितरण से बालिकाओं में खुशी

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल पाकर छात्राओं ने खुशी व्यक्त की और सरकार की इस पहल की सराहना की।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान अल्ताफ अहमद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष केसर सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में राजेंद्र चौधरी, रामचंद्र सोनी और भेरू सिंह शक्तावत शामिल रहे।

इसके अलावा पार्षद कमलेश रेबारी, किशोर जी दर्जी, नारायण भोई, पूर्व प्राचार्य एवं सीबीईओ प्रदीप चौबीसा, पूर्व तहसीलदार वालीराम बुनकर सहित कई गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, नव प्रवेशित छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य किशन लाल खटीक ने किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here