पिंडवाड़ा–ब्यावर हाईवे पर सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई बाइक; युवक घायल

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

सिरोही। जिले में पिंडवाड़ा–ब्यावर नेशनल हाईवे पर रविवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उन्दरा गांव के पास उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक कथित रूप से शराब के नशे में था, जिसके कारण वह संतुलन खो बैठा और उसकी मोटरसाइकिल सीधे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन करीब 30 मिनट से अधिक समय बीत जाने के बाद भी एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी।

इस दौरान घायल युवक सड़क किनारे तड़पता रहा और राहगीर उसकी मदद के लिए लगातार प्रयास करते रहे। लोग पुलिस और एम्बुलेंस के पहुंचने का इंतजार करते रहे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने समय पर एम्बुलेंस सेवा नहीं पहुंचने पर नाराजगी भी जताई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here