ऑपरेशन चक्रव्यूह: 1.897 किलो एमडी जब्त, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

0
40
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हथुनिया थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1 किलो 897 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। खेत में बनी झोपड़ी में एमडी बनाने का मिनी फैक्ट्री सेटअप संचालित किया जा रहा था। मौके से एमडी बनाने में प्रयुक्त उपकरण, इंडक्शन, हीटर, मिक्सर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक कार भी जब्त की गई है।

मामले में एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एसपी बी. आदित्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here