नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष योगी का किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत

0
94
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डीडवाना कुचामन – नावां शहर- मनीष पारीक

 

नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष योगी का किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत

राज्य मंत्री ने सुनी कार्यकर्ताओ की समस्याएं

डीडवाना कुचामन- जिले के नावां शहर में भाजपा कार्यालय में आज नव निर्वाचित हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया । राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी ने मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी का माला व साफा पहनाकर मुह मीठा करवाकर स्वागत किया। प्रकाश योगी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री विजयसिंह चौधरी का स्वागत सम्मान किया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पुनः प्रकाश योगी को भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोपी है। इसी के साथ नागौर देहात में नावां विधानसभा में मारोठ से चुन्नीलाल माली, कुचामन से बबलाल कुमावत व नावां प्रकाश योगी को पुनः मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोपी है।
राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी को बधाई व शुभकामनाएं दी। मंत्री चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आपको एक बार फिर पार्टी की ओर से जिम्मेदारी दी गई है। सभी को साथ मिलकर कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करे। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। पूर्व पालिकाध्यक्ष उत्तमचंद बियानी ने बताया कि प्रशासनिक तंत्र की ओर से कार्यकर्ताओं के कार्य को तत्परता से नहीं किया जाता है। जिसके कारण कार्यकर्ताओ में मायूसी है इस समस्या का समाधान करने की मांग की। इस अवसर पर भाजपा
पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here