- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की कामना की।
शर्मा ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न की। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।
