महिला बीट अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

0
16
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा) । पुलिस मुख्यालय एवं रोशन मीणा के निर्देशानुसार नागौर जिले में महिला बीट अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले की चयनित महिला बीट कांस्टेबलों ने भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों की रोकथाम तथा त्वरित सहायता सुनिश्चित करना रहा। इसी उद्देश्य से जिले के सभी थानों में महिला बीट अधिकारी योजना लागू की गई है।

महिला सुरक्षा और जागरूकता पर प्रशिक्षण

कार्यक्रम में एएसपी एसआईयूसीएडब्ल्यू नागौर द्वारा महिला बीट अधिकारियों को योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं से नियमित संपर्क स्थापित कर पुलिस एवं आमजन के बीच सेतु का कार्य करेंगी।

‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय’ को करेंगे साकार

कार्यशाला में बताया गया कि महिला बीट अधिकारी राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य “आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय” को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। साथ ही महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here