झालावाड़ में अनियंत्रित पिकअप पलटी, महिलाएं व बच्चों समेत 11 घायल

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उन्हेल (झालावाड़)। झालावाड़ जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बामन देवरिया गांव के समीप श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 7 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही उन्हेल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती करवाया गया।

गंगधार डीएसपी हेमंत गौतम ने बताया कि सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के नागदा क्षेत्र से पिकअप वाहन में सवार होकर उन्हेल क्षेत्र के बेडला गांव में मानता उतारने आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद श्रद्धालु वापस नागदा लौट रहे थे। इसी दौरान बामन देवरिया गांव के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में घायल चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया, जिन्हें परिजन उपचार के लिए मध्यप्रदेश के उज्जैन ले गए।

घटना के बाद चौमहला सीएचसी में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, उन्हेल थानाधिकारी रामकरण पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here