लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कई मार्गों पर यातायात बंद और पार्किंग निषेध
जयपुर | सिटी रिपोर्ट
राजधानी जयपुर में आज जनपथ मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट के बाहर वकीलों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। कई मार्गों पर सामान्य यातायात पूरी तरह बंद रहेगा तथा पार्किंग भी निषिद्ध घोषित की गई है।
जनपथ पर पूर्ण प्रतिबंध
-
अम्बेडकर सर्किल से सहदेव मार्ग तक जनपथ पर सामान्य यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
-
इस दौरान आम वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था
-
अम्बेडकर सर्किल से स्टैच्यू सर्किल जाने वाले वाहन तिलक मार्ग और सहदेव मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
-
स्टैच्यू सर्किल से अम्बेडकर सर्किल की ओर आने वाला यातायात जनपथ से वानिकी पथ और तिलक मार्ग होकर संचालित किया जाएगा।
-
सचिवालय और हाईकोर्ट जाने वाले वाहन जनपथ, वानिकी पथ और तिलक मार्ग के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
-
टोंक रोड से सचिवालय व हाईकोर्ट आने वाला यातायात टोंक रोड से पृथ्वीराज रोड होते हुए स्टैच्यू सर्किल के रास्ते आ सकेगा।

बसों और हल्के मालवाहक वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था
-
सोडाला से 22 गोदाम की ओर जाने वाली बस/मिनी बस और हल्के मालवाहक वाहन नाटानियों के चौराहा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
-
नारायण सिंह से रामबाग होते हुए अम्बेडकर सर्किल की ओर बस, मिनी बस और हल्के मालवाहक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
-
इन वाहनों को नारायण सिंह तिराहा – पृथ्वीराज टी-पॉइंट – पृथ्वीराज रोड – चोमू हाउस चौराहा मार्ग से संचालित किया जाएगा।
पार्किंग निषेध
प्रदर्शन के चलते जनपथ और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पार्किंग पूर्णतः निषिद्ध रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें।
प्रशासन की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि भीड़ और जाम से बचने के लिए समय से पहले घर से निकलें तथा वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।








































