डेगाना विधायक ने बजट 2026-27 पर प्रेस वार्ता में विस्तार से जानकारी दी

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर। राज्य बजट 2026–27 को लेकर शनिवार को डेगाना विधायक अजय सिंह किलक ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। विधायक किलक ने बताया कि बजट 2026-27 राजस्थान के समग्र एवं सतत विकास को गति देगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश एवं जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि बजट 6,10,956 करोड़ रुपये का है, जो 2023-24 के बजट से 41 प्रतिशत अधिक है। इसमें आधारभूत संरचना, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश, मानव संसाधन विकास, पर्यटन, हरित विकास, डिजिटल परिवर्तन और कृषि जैसे क्षेत्रों में विस्तार पर जोर दिया गया है। जिले के लिए आरओबी/आरयूबी निर्माण, मिसिंग लिंक सड़क, नई पुलिस चौकियां और कारागृहों में लॉकर्स जैसी सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिवास सांखला, जिला उपाध्यक्ष रमेश अपूर्वा, डॉ. हापूराम चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here