दलित अधिकार केंद्र का जागरूकता शिविर संपन्न

0
32
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सवाई माधोपुर। दलित अधिकार केंद्र के तत्वावधान में ब्लॉक सवाई माधोपुर के गांव कच्ची बस्ती रामड़ी में सामाजिक एवं आर्थिक विकास से जुड़ी योजनाओं पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दलित एवं जरूरतमंद वर्ग को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना रहा।

योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में केंद्र के जिला सह-समन्वयक धर्मसिंह बैरवा ने बताया कि संस्था पिछले 22 वर्षों से मानवाधिकार एवं दलित हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं, जिससे उनका विकास प्रभावित होता है।

शिविर में निम्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई:

  • मनरेगा योजना
  • मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना
  • पीएम आवास योजना
  • सिलिकोसिस पीड़ित सहायता योजना
  • पालनहार योजना
  • मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना
  • अंबेडकर DBT वाउचर योजना
  • कन्यादान योजना

‍ महिला सशक्तिकरण पर जोर

केंद्र की कार्यकर्ता सोना वाल्मीकि ने महिलाओं की शिक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण पर जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया।

 लोगों को किया प्रेरित

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में धर्मसिंह बैरवा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर का समापन किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here