अजितनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव संपन्न

0
36
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। श्री दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में जैन धर्म के दूसरे तीर्थंकर अजितनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा और मनोज जैन ने बताया कि अजितनाथ भगवान का जन्म अयोध्या के इक्ष्वाकु वंशीय राजपरिवार में हुआ था। उनके पिता राजा जितशत्रु और माता रानी विजया (विजयसेना) थीं। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन वैराग्य में व्यतीत किया और दीक्षा लेकर तीर्थंकर बने।

जैन धर्म में दूसरे तीर्थंकर का मोक्ष कल्याणक सर्वोच्च आध्यात्मिक विजय पर्व माना जाता है, जो चैत्र शुक्ल पंचमी को सम्मेद शिखरजी (पारसनाथ पहाड़ी) से संपन्न हुआ। अजितनाथ भगवान ने 1000 मुनियों के साथ खड्गासन मुद्रा में 72 लाख पूर्व की आयु के बाद निर्वाण प्राप्त किया।

कार्यक्रम में शास्त्री प्रिंस जैन देवांश के निर्देशन में मंगलाष्टक के साथ नित्य अभिषेक शांति धारा का आयोजन किया गया। वार्षिक शांति धारा में रमेशचंद, रौनक सर्राफ (जयपुर), पांडुशिला धर्मचंद, और आशीष कुमार सर्राफ (उनियारा) ने भाग लिया।

इसके बाद देव शास्त्र पूजा, चौबीस भगवान की मुलनायक पूजा और अजितनाथ भगवान की पूजा अर्चना के साथ मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव सम्पन्न हुआ।

सांय 7:00 बजे भक्तामर अनुष्ठान मंडल, उनियारा द्वारा भक्तामर दीपार्चना भी सानंद संपन्न की गई। इस अवसर पर हुकुमचंद शहर वाले और नरेंद्र जैन बनेठा ने आयोजन की मुख्य भूमिका निभाई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here