आध्यात्मिक यात्रा पर अजमेर पहुंचे त्रिपुरा के राज्यपाल

0
57
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजमेर। इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु अपनी राजस्थान यात्रा के दौरान आध्यात्मिक प्रवास पर अजमेर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर देश की खुशहाली और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की।

सबसे पहले राज्यपाल ने ब्रह्मा मंदिर (पुष्कर) में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कर उन्होंने भगवान से देश की समृद्धि और वैश्विक शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन किए।

इसके बाद राज्यपाल अजमेर स्थित अजमेर दरगाह शरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर और फूल पेश कर अकीदत जताई। उन्होंने देश में भाईचारा, अमन-चैन और सांप्रदायिक सौहार्द की कामना की।

राज्यपाल के इस दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए।

यह यात्रा धार्मिक समरसता और भारत की विविध संस्कृति की झलक पेश करती है, जहां अलग-अलग आस्थाओं के स्थल एक साथ देश की एकता का संदेश देते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here