लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । भगवान विष्णु के अवतार भगवान नृसिंह की जयंती जयपुर शहर में धूमधाम से बनाई गई । इस मौके पर जयपुर के तारकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान नृसिंह लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। यहां खंब फाड़ कर भगवान नृसिंह का अवतार हुआ।
श्री तारकेश्वर नवयुग मंडल के अध्यक्ष विक्रांत व्यास ने बताया कि सुबह भगवान नृसिंह लीला महोत्सव के अंतर्गत विद्वान पंडितो द्वारा भगवान नृसिंह का पंचामृत अभिषेक किया गया । इस अवसर पर विष्णु सहस्त्रनाम हुआ, नृसिंह कवच के सामूहिक पाठ किए गए। विभिन्न प्रकार के मिष्ठान , फलों का भोग लगाया गया। शाम को 8:00 बजे से विष्णु भगवान के अवतार भगवान नृसिंह का खंभ फाड़ कर प्रकट हुआ। हिरण्यकश्यप के वध के बाद भक्त प्रहलाद को अखंड भक्ति और अभय वरदान देकर कृतार्थ किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर बीडी रावत एवं राधा गोविंद रावत ने बताया कि भगवान नृसिंह के अवतार पर ढोल ताशों से, भाव में विधिवत आरती की गई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तों ने नरसिंह लीला का आनंद लिया।
श्री तारकेश्वर मंदिर से त्रिपोलिया गेट तक, व गोपाल जी के रास्ते तक श्री नृसिंह अवतार ने विहार कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। तत्पश्चाप मंदिर के शिखर वाले गुंबद से सभी भक्तों को पुन दर्शन देकर निज महल में प्रस्थान किया।
इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयपुर की सांसद मंजू शर्मा रही ,विशेष स्थिति विधायक किशनपुर अमीन कागजी, विधायक हवामहल बाल मुकंद आचार्य, जयपुर की महापौर कुसुम यादव रही। कार्यक्रम में विशेष अतिथी के तौर पर भाजपा नेता पंडित सुरेश मिश्रा, चंद्रभान बटवारा, पूर्व पुलिस महानिदेशक बीएल सोनी, समाजसेवी टीटू डलवानी, कृष्ण अवतार खंडेलवाल, अमित, अंकित, भरत शर्मा सहित कई हस्थियां मौजूद रही।













































