दीपावली से पहले नागौर के बाजार गुलजार

0
9
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 सजने लगीं पटाखों और सजावटी सामान की दुकानें

रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजे बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ने लगे लोग

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही नागौर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। प्रमुख बाजारों में चहल-पहल नजर आने लगी है, वहीं फुटपाथों पर भी दीपावली से जुड़ी अस्थायी दुकानें सज गई हैं। कहीं पटाखों की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं, तो कहीं रंग-बिरंगी झालरें, लाइटें और सजावटी सामान की बिक्री शुरू हो गई है।

त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। बाजारों में रोशनी और सजावट से दीपावली का माहौल बनने लगा है। लोग घरों को आकर्षक रूप देने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों में पटाखों को लेकर उत्साह है, वहीं परिवार के लोग घर की सजावट और रोशनी के लिए जरूरी सामान जुटाने में लगे हैं।

दीपावली से पहले बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। आने वाले दिनों में खरीदारी का सिलसिला और तेज होने के आसार हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here