लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पंडरी में दो स्थानों से मिलेंगे दीपक, गौ संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश
छत्तीसगढ़/रायपुर। दीपावली पर गौ संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खैरागढ़ की मनोहर गौशाला गोबर से बने वैदिक दीपकों का निःशुल्क वितरण कर रही है। गौशाला परिवार ने लोगों से दीपावली पर गोबर के दीपक जलाकर गौसेवा, जीवदया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की अपील की है।
गौशाला के अनुसार, ये दीपक गोबर और पारंपरिक औषधीय सामग्री से तैयार किए गए हैं। संस्था ने इन्हें तिल के तेल से जलाने का आग्रह किया है। गौशाला परिवार का उद्देश्य दीपावली के पर्व को गौ संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ना है।
संस्था के मुताबिक, पिछले वर्षों में भी गोबर से बने ये दीपक देश-विदेश में निःशुल्क भेजे गए हैं। राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, विभिन्न राजभवनों और मुख्यमंत्री कार्यालयों तक भी दीपक पहुंचाए जा चुके हैं।
मनोहर गौशाला परिवार ने प्रत्येक परिवार से दीपावली पर कम से कम एक गोबर का दीपक जलाने की अपील की है, ताकि त्योहार के साथ गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी घर-घर पहुंचे।
यहां से प्राप्त करें निःशुल्क दीपक
दीपक पंडरी स्थित दो स्थानों से प्राप्त किए जा सकते हैं:
- महालक्ष्मी मार्केट, दुकान नंबर-2
- मनोहरा साड़ी
- मनोहर गौशाला का मुख्य कार्यालय एवं जैविक कृषि प्रशिक्षण केंद्र
गौशाला परिवार ने लोगों से इस पहल में सहभागी बनकर दीपावली को गौ संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के संदेश से जोड़ने का आग्रह किया है।


















































