कांग्रेस का चरित्र झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना: लक्ष्मीकांत भारद्वाज

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का कांग्रेस पर हमला, बोले- नगर निकाय चुनावों में जनता ने दिया जवाब, पंचायत चुनावों में भी भुगतना पड़ेगा परिणाम

जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया) भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने तक सीमित रह गया है। कांग्रेस नेताओं के पास न तथ्य हैं और न ही ठोस तर्क। जनता कांग्रेस की वास्तविकता समझ चुकी है और चुनावों में उसे जवाब भी दे रही है। नगर निकाय चुनावों में मिले जनादेश के बाद आगामी पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस नेता राजस्थान में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं, लेकिन अपने दावों के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाते। कांग्रेस नेताओं को आरोप लगाने से पहले अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के दौरान कथित भ्रष्टाचार, संगठित अपराध और माफिया गतिविधियों को भूली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासन में राजनीतिक संरक्षण प्राप्त करने वाले तत्वों के खिलाफ वर्तमान भाजपा सरकार ने प्रभावी कार्रवाई की है।

भाजपा सरकार सुशासन और विकास के लिए प्रतिबद्ध

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान विकास के नए मानदंड स्थापित कर रहा है और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के संकल्प के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा सरकार पर अनर्गल आरोप लगाने से पहले अपने शासनकाल की उपलब्धियों और कमियों का जवाब जनता को देना चाहिए। देश की जनता कांग्रेस नेताओं की गैर-जिम्मेदाराना राजनीति को समझ चुकी है।

प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने से पहले तथ्य सामने रखे कांग्रेस

भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी झूठे और निराधार आरोप लगाते हैं। जब तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर सवालों का जवाब देने की बात आती है, तो कांग्रेस नेता जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद में चर्चा और तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखने के बजाय सड़क पर राजनीतिक प्रदर्शन कर जनता को गुमराह करना चाहती है।

गहलोत आरोपों का तथ्यों से दें जवाब

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संबंध में जो आरोप लगाए हैं, उनका जवाब गहलोत को तथ्यों और प्रमाणों के साथ देना चाहिए। यदि आरोप निराधार हैं, तो उन्हें स्पष्ट रूप से खंडन करते हुए जनता के सामने अपना पक्ष रखना चाहिए। केवल बयानबाजी से सच्चाई नहीं बदलती और न ही जनता को लंबे समय तक गुमराह किया जा सकता है।

भारद्वाज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में प्रदेश की जनता के हितों की अनदेखी की और अब भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा विकास कार्यों पर सवाल उठाकर अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और प्रदेश के विकास, सुशासन तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -
Previous article76 किलो गुड़ से तौलकर नवनिर्वाचित सरपंच भन्नाराम बेड़ा का भव्य अभिनंदन
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here