- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उन्हैल, झालावाड़। झालावाड़ जिले के उन्हैल थाना क्षेत्र के बरडिया हिरजी गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
थाना अधिकारी रामकरण कटारिया ने बताया कि तालाब के पास जंगल में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया।
मृतक की पहचान पीपाखेड़ी निवासी कालुसिंह के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -

















































