- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
बार कॉन्सिल ऑफ राजस्थान के आगामी चुनाव को लेकर सदस्य पद के उम्मीदवार एडवोकेट राजेश शर्मा कर्नल ने मंगलवार को उनियारा में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर समर्थन मांगा। शर्मा, जो पूर्व अध्यक्ष रहे हैं बार एसोसिएशन जयपुर के, ने बार एसोसिएशन उनियारा के सदस्यों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान उनके साथ एडवोकेट शाहरुख खान जयपुर, एडवोकेट भारद्वाज, एडवोकेट पवन सागर टोंक, विवेक शर्मा टोंक, राजेश शर्मा टोंक भी मौजूद रहे।
टीम ने उनियारा में एडवोकेट देवेंद्र सिंह हाडा, एडवोकेट दिनेश खींची, एडवोकेट राम गोयल, एडवोकेट ओमप्रकाश सैनी, दिनेश मोरवाल, सुरेंद्र धाकड़, रविदत्त शर्मा, राजेश जोशी, राहुल शर्मा सहित कई अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनसे समर्थन का आग्रह किया।
- Advertisement -














































