लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर।पी डब्ल्यू डी रिटायर्ड इन्जीनियर्स एण्ड आर्किटेक्ट वेलफेयर सोसाइटी (प्रयास ) राजस्थान का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को होटल रीगल अजमेर रोड जयपुर में आयोजित हुआ। सा नि वि के सैकड़ों पूर्व अभियन्ताओं,एव आर्किटेक्टस् ने भाग लिया, जिसमें अनेकों पूर्व शासन सचिव दर्जनों पूर्व मुख्य अभियंता एव अतिरिक्त मुख्य अभियंताओ के अलावा पूर्व अधीक्षण अभियंता , पूर्व अधिशाषी आभियंता,पूर्व सहायक अभियंता एवं पूर्व आर्किटेक्ट, जिनमें काफी संख्या में सपत्नीक और सपरिवार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ जयपुर के इष्ट देव गोविन्द देव जी के दीपक प्रज्वलित कर प्रार्थना कर और इन्जीनियरो के आदर्श इन्जी.सर विश्वसैरैया से आशीर्वाद लेकर शुभारंभ किया। स्वागत भाषण मे प्रयास के अध्यक्ष इंजीनियर पी सी छावडा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
इसके पश्चात संगीत प्रस्तुति कार्यक्रम में सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम शानदार और यादगार बना दिया। संगीत प्रस्तुति में, इं एस एन दीक्षित, इं.सी के बापना, अनिता माथुर , इं अखिलेश गुप्ता इं.ओम प्रकाश शर्मा.इं.एस के सिंघवी इं. डी डी शर्मा, संगीता नेपालिया, इं. विनय सिंहल इं.ओ पी नागर, एवं उषा सांघी ने अपनी संगीत प्रस्तुति से, कार्य क्रम को शानदार जानदार एवं यादगार बना दिया। कार्य कर्म के अंत में प्रयास राजस्थान के महासचिव इन्जिनियर आर सी शर्मा ने मंचासीन,प्रयस के अध्यक्ष, इं पी सी छावडा , पूर्व अध्यक्ष इं जीपी शर्मा, प्रयास के फाऊण्डर अध्यक्ष इं. सी के बापना ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं पी पी माथुर एवं प्रयास के वित्त सचिव इं. आर के विजय को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया , जिनके कारण कार्य क्रम आशा से ज्यादा सफल और शानदार रहा।एवं उपस्थिति लक्ष्य की शत प्रतिशत रही ।















































