धौलपुर पुलिस ने मारपीट व फायरिंग के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

0
76
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मुनेश धाकरे की रिपोर्ट
बदमाशों से अवैध हथियार बरामद
धौलपुर। पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोला पुत्र अशोक (उम्र 26 वर्ष), निवासी नगला दानी, थाना सैपऊ, जिला धौलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
मामला और जांच
यह मामला थाना कौलारी में 16 सितम्बर 2025 को दर्ज हुआ था। रिपोर्टकर्ता सुखदेव निवासी रतन का पुरा ने शिकायत में बताया था कि रतन का पुरा रोड पर बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इस पर प्रकरण संख्या 245/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
गहन अनुसंधान के बाद पुलिस ने आरोपी भोला को 28 सितम्बर 2025 को मालौनी खुर्द जाखी रोड, माता के मंदिर के पास से दबोच लिया।
पुलिस कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर कैलाश विश्नोई (IPS) और पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा (RPS) और वृताधिकारी वृत सैपऊ अनूपसिंह (RPS) के सुपरविजन में की गई।
गिरफ्तार आरोपी पर धारा 115(2), 126(2), 109(1), 351(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अन्य आरोपी फरार
इस मामले में शामिल अन्य आरोपी क्रस कुमार और जगदीश अभी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here