डेयरी ने घटाई उपभोक्ता दरें, सरस घी हुआ सस्ता – बाजार में बढ़ेगी रौनक

0
45
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा, रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। केंद्र सरकार ने घी पर लगने वाला जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया है। इसका सीधा लाभ अब घरों के बजट को मिलेगा।

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड, जयपुर के निर्देश पर भीलवाड़ा जिला दूध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (भीलवाड़ा डेयरी) ने सरस घी और गाय के घी की कीमतों में कमी की है। नई दरें 22 सितंबर से लागू हो चुकी हैं।

नई उपभोक्ता दरें (22 सितंबर से प्रभावी)

  • सरस घी

    • 1 लीटर पोली पैक – ₹551 प्रति लीटर

    • आधा लीटर पोली पैक – ₹554 प्रति किलो

    • 200 एमएल पोली पैक – ₹561 प्रति पैक

    • 5 लीटर टिन – ₹2740 प्रति टिन

    • 15 किलो टिन – ₹9045 प्रति टिन

  • गाय का घी

    • 1 लीटर पोली पैक – ₹570 प्रति लीटर

    • 5 लीटर टिन – ₹2835 प्रति टिन

    • 15 किलो टिन – ₹9330 प्रति टिन

डेयरी प्रबंधन का कहना है कि दरों में इस कमी से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। त्योहार, शादी-ब्याह और मिठाइयों में घी की खपत अधिक होती है, ऐसे में कीमतें घटने से बाजार में रौनक बढ़ने की संभावना है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here