लूणी नदी को बजरी माफिया ने किया छलनी

0
375
- Advertisement -

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

समदड़ी : बालोतरा से प्रेम सोनी की रिपोर्ट

समदड़ी कस्बे के देवलीयारी रोड कांनजी चौधरी के बेरे के पास स्थित लंबे समय से बजरी का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है । शाम ढलते ही रात के अंधेरे में बजरी माफिया दर्जनो डंपर एवं ट्रैक्टरों से बजरी परिवहन कर ले जाते हैं ।

बजरी  माफिया ने लूनी नदी की कोख को किया छलनी

विख्यात लूणी नदी की कोख को छलन्नी करने से भी बाज नहीं आ रहे । अवैध बजरी माफिया लूनी नदी में जेसीबी के माध्यम से इतने गहरे खड़े कर रहे हैं। जिससे  आने वाले समय में बरसात के मौसम में पाली की फैक्ट्रीयों का रासायनिक पानी इन खड्डो में जमा होने से किसानों की फैसले भी नष्ट हो सकती है, और नष्ट हो भी चुकी है ।

माफिया लगा रहे हैं सरकार को लाखों रुपए का चूना

माफिया सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाकर प्रशासन की नाक से नीचे होकर अवैध बजरी माफिया दर्जनों डंपर एवं ट्रैक्टरों से बजरी का स्टॉक कर बजरी परिवहन की जाती हैं । बजरी माफियाओं के गुर्गे तैनात किए जाते हैं, जो इसकी काउंटिंग करते रहते हैं । हर पल की जानकारी व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से एक दूसरे को दी जाती है ।  पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर अवैध बजरी का परिवहन किया जाता है, जो लंबे समय से बद्दस्तूर जारी हैं। बजरी माफियाओ को ना तो पुलिस का कोई डर और ना ही स्थानीय प्रशासन का डर है ,क्योंकि  माईनिंग विभाग और दूसरे भागों के अधिकारी कर्मचारियों की मिली भगत के चलते यह लोग धड़ल्ले से अवैध खनन करते हैं।  जब लोग ज्यादा शिकायत करते हैं तो कभी कबार माइनिंग विभाग और पुलिस विभाग कार्रवाई कर खानापूर्ति जरूर कर लेता है, जिसका इन माफिया में कोई डर नहीं है, क्योंकि सब जगह खाईवाली चलती है।   जिससे इन बजरी माफियाओं के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here