लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा। (सत्यप्रकाश मयंक)
शहर के राम रघुनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव 11 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। मंदिर सेवा समिति के हेमराज मंगल व आयुष जैन ने बताया कि अयोध्या में राम लाल की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर राम रघुनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति के रमेश जांगिड़ के अनुसार आयोजन में भगवान राम रघुनाथ जी की भव्य झांकी सजाकर पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद रघुनाथ जी को पोष बडाप्रसादी, हलवा, पूडी, चौले की पकौड़ी का भोग लगाया जाएगा। शाम को महाआरती, रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। रात्रि को भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुतिया देंगे। मंदिर समिति ने आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन को लेकर भगवान रघुनाथ जी व बालाजी को आमंत्रण दिया गया।















































