के.बी.वी.एम. स्कूल में एसयूपीडब्लू शिविर संपन्न

0
333
- Advertisement -

 

— विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत) शहर के पचार रोड़ स्थित के.बी.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एसयूपीडब्लू कैंप का समापन समारोह एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं एवं परीक्षाओं में उच्च अंक लाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र बेनीवाल (पी टी आई) रा. उच्च. मा. विद्यालय चेनपुरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर लाल कुमावत (अध्यक्ष शिक्षा समिति) ने की। विशेष विशिष्ट अतिथि भगवान सहाय तेतरवाल (सचिव सरस डेयरी जयपुर), मदनलाल बड़ीवाल, मुकेश यादव, जीतेश गौर मलिकपुरा रहे।
कार्यक्रम में मॉडल प्रदर्शनी, विचित्र वेशभूषा प्रदर्शनी और डांस कंपटीशन हुआ। विजेताओं को परितोषित देकर सम्मानित किया गया। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान आने वाले छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल, द्वितीय स्थान वालों को सिल्वर मेडल एवं तृतीय स्थान वालों को ब्रॉन्ज मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रथम स्थान पर विशाल कुमावत,कुमकुम कुमावत, टीना यादव, हिमांशु कुमावत, हर्षिता शर्मा, कृष्णा यादव, हिमांशु जांगिड़, खुशी कुमावत, राजनंदनी कुमावत, अवनी पूनिया, रश्मि कुमावत, सोनम कुमावत, वंशिका कुमावत, आयुष कुमावत, मयंक यादव, प्रियांशु कुमावत आदि विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर देवेंद्र गोरा, दीपिका कुमावत, दिव्यांश यादव, मामराज यादव, खुशबू प्रजापत, माया चौधरी,सचिन दायमा, विष्णु चौधरी, शिवम शर्मा,मधुसूदन यादव, दिव्या कुमारी चौधरी,देविका कुमावत, लेखराज, अक्षत कुमावत, अनुष्का कुमावत, नाविका यादव आदि विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। तृतीय स्थान पर रहे रूपेश कुमावत, सुप्रिया यादव, अनामिका कुमावत आकाश यादव, प्रियंका चौधरी,अंकित शर्मा, माया चौधरी, दशरथ रियाड, योगेश कुमार, कियाशु दायमा, शुभ यादव,विराट पूनिया,माहेश्वरी कुमावत, कुमार दास वर्मा, तन्वी मावलिया, अंकित कुमावत, मानवी कुमावत, सोनू कुमावत आदि छात्र-छात्राओं को ब्रॉन्ज मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रभारी पूनम दायमा और आरती कुमावत ने अनेक कलाकारों के द्वारा सुंदर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया ।


शिविर प्रभारी मनोज अजमेरा ने कृष्ण और सुदामा की संपूर्ण जीवन वृतांत को एक सुंदर संगीत के माध्यम प्रस्तुत किया। शिविर सहायक प्रभारी मुकेश यादव ने सभी दल प्रभारी का श्रीराम का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य दीपाली शर्मा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नीतू यादव ने सभी आगंतुको का तिलक कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस मौके पर घनश्याम शर्मा, हेमंत कुमावत, भगवान सहाय यादव, विकास यादव, कमल किशोर कुमावत, राधेश्याम स्वामी, प्रियंका कुमावत,सुभाष यादव, रवींद्र परेवा,प्रमोद कुमार, स्नेहलता दायमा, पूजा कुमावत, रामदेव सिंह धायल, दिनेश कुमार यादव, गोगराज एचरा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here