लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लक्ष्मणगढ़, सीकर पूनम विशाल की रिपोर्ट
लक्ष्मणगढ़ । उपखंड कार्यालय के सामने आज सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला बचाओ संघर्ष समिति की ओर से विरोध प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया गया। लक्ष्मणगढ़ पंचायत के प्रधान मदन सेवदा के नेतृत्व में संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला निरस्त करने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी मोहरसिंह मीणा को एक ज्ञापन सौंपा। प्रधान मदन सेवदा ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में नए जिले व संभाग बनाने की मांग पर पूर्व सरकार ने विचार करते हुए सीकर जिले को संभाग व नीम का थाना को जिला बनाया था।
सेवदा ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने आनन-फानन में नये बने संभाग व कुछ जिलों को निरस्त कर दिया जिसका भाजपा सरकार के प्रति लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान सीकर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र बाटड़, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सियाग, लक्ष्मणगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन कुमार सैनी, सीकर कांग्रेस नेता कैलाश ढाका रामनिवास बिड़ोदी, हरफूल गोदारा, नंदलाल पालड़ी, सुभाष पूनिया, संजय भास्कर राजास, मुकेश कुमार मानसी, पूर्व पार्षद संजीव भानुका, युवा नेता आकाश कुमावत, कामरेड भोजराज सिंह, कामरेड बनवारी लाल, कामरेड फारूक पंचायत समिति सदस्य सरपंच पार्षद सहित कांग्रेस व माकपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

















































