
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़ (महेश राव) में आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए पंचायत राज और ग्रामीण विकास को सुदृढ़ करने के लिए सरपंचों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी प्रमुख मांगों को रखते हुए कहा कि पंचायत राज को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं।
ज्ञापन में सरपंचों ने पंचायत समितियों में हो रहे भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताई। विशेष रूप से, नरेगा योजना के तहत सामग्री के भुगतान में अधिकारियों द्वारा 15% कमीशन की मांग की जा रही है, जिससे सरपंच और कर्मचारी परेशान हैं। सरपंचों ने इस भ्रष्टाचार की जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा, ज्ञापन में 2021-22 और 2022-23 के वित्तीय वर्षों का पूर्ण भुगतान न होने की बात कही गई, जबकि 2024-25 का भुगतान अनुचित तरीके से किया गया है। सरपंचों ने सरकार से इस असंगति को ठीक करने की अपील की है। सरपंच संघ ने राज्य सरकार की ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की बजट घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इस योजना का समर्थन करते हुए यह सुनिश्चित करने की मांग की है कि किसी भी चुने हुए सरपंच या जनप्रतिनिधि का कार्यकाल कम न किया जाए। सरपंच संघ राजस्थान ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा कर पंचायत राज को और मजबूत बनाया जाए।
रामप्रसाद मीणा अध्यक्ष जिला सरपंच संघ शांतिलाल मीणा अध्यक्ष सरपंच संघ पंचायत समिति धमोतर,उदयलाल डिंडोर सरपंच, ब्लॉक अध्यक्ष झुजार मीणा प्रतापगढ़ खातुराम मीणा,अलकाराम मीणा खेरोट कविता मीणा दिलीप सरपंच ,मंगलाबाई सरपंच मदन सरपंच खोरिया,बबमोरी सरपंच अनुसूया , पाल सरपंच संगीता बाई मांडकला सरपंच भांजी भाई ,ग्यासपुर सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल मोखम पूरा सरपंच राधा मीणा नकोर सरपंच गुड्डी बाई मीरा बाई सरपंच मेरियाखेड़ी मांगीलाल मीणा जनपद मेरियाखेड़ी बंटूलाल मीणा सरपंच प्रतिनिधि संजय
सरपंच संघ अध्यक्ष देवीलाल जी ग्राम पंचायत प्रतिपुरा सरपंच रणधीर जी ग्राम पंचायत का करवा पड़ा सरपंच भीम सिंह डामोर कला मेला सरपंच प्रेमजी मोरवानिया सरपंच देवीलाल जी एवं पंचायत समिति पीपलखूंट की प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान अर्जुन लाल जी निनामा

















































