
फ्रेशर पार्टी 2024 जिसकी थीम थी “राजा और रानी “ . किंग एंड क्वीन
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर।(आर एन सांवरिया) महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज सीतापुरा, जयपुर के सभागार में कॉलेज के बी. फार्म व डी. फार्म द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नव आगुन्तक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर कॉलेज में फ्रेशर पार्टी 2024 जिसकी थीम थी किंग एंड क्वीन “राजा और रानी “ .का आयोजन कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महात्मा गाँधी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निर्देशक अजय दिवाकर अग्रवाल व प्राचार्य डॉ दिलीप अग्रवाल द्वारा दीप प्रवज्जलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया मुख्य अतिथि द्वारा नए विद्यार्थियों का कॉलेज से जुड़ने पर स्वागत किया गया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं द्वारा अनेक मनोहारी डांस एवं गायन कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसमे मुख्य एकल डांस प्रथम कुलश्रेष्ठ का रहा। कार्यक्रम की थीम किंग राजा एंड क्वीन रानी सबसे ज्यादा सराहा गया, जिसमे सभी प्रतिभागियों द्वारा चेहरे पर मास्क लगाया गया था और मंच को भी राजाओं के महल के समान दिखाई देने जैसा बनाया गया। विथार्थियो के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया जिसमे सभी यादगार लम्हों को अपनी फोन में क्लिक करते रहे।
मंच संचालन हर्ष मिश्रा व पटेल सूर्या डालाराम बी. फार्म द्वितीय वर्ष द्वारा बड़े ही खुशमिजाज अंदाज में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, पुरस्कार विजेता में रहे :- बी. फार्म :- प्रथम वर्ष मिस्टर फ्रेशर – मोहित सिंह, मिस फ्रेशर- साक्षी चौधरी
बेस्ट ड्रेस छात्र – आशुतोश तिवारी , जय प्रजापत बेस्ट ड्रेस छात्रा उदिता वैष्णव, अश्मिता शर्मा
डी. फार्म : प्रथम वर्ष मिस्टर फ्रेशर अंकित सिंह , मिस फ्रेशर कविता शर्मा
बेस्ट ड्रेस – सिद्धार्थ चौधरी ।
प्राचार्य डॉ दिलीप अग्रवाल ने विद्यार्थियों का स्वागत कर जीवन में सफलता को प्राप्त करने व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

















































