एसडीएम ने पदभार के बाद ली समीक्षात्मक मीटिंग

0
64
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उपखण्ड के सभी विभागों के अधिकारि रहे मोजूद,समय पर कार्य करने की दी हिदायत

नावां सिटी। ( मनीष पारीक) उपखण्ड कार्यालय पर आज नवनियुक्त SDM जीतू कुलहरि ने पदभार ग्रहण करने के बाद  उपखण्ड के सभी विभागों के अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षात्मक मीटिंग ली। मीटिंग के दौरान SDM ने सभी अधिकारियों को समय से अपना कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी। इस दौरान सम्पर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की जानकारी लेकर उनका समय से निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने की बात कही। चिकित्सालय की सुविधाओं के बारे में पीएमओ से जानकारी ली। इस दौरान सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी विभाग लेटर का कार्य ई-फ़ाइल से ही की करेंगे। नगर पालिका को आदेशित किया कि पेंशन प्रकरण पेंडेंसी का भौतिक सत्यापन करके जल्द से जल्द पेंडेंसी कम करें , सभी विभाग संपर्क पोर्टल पर अपनी पेंडेंसी शून्य करें सीबीईओ ओर एसजेईडी जॉइंट में पालनहार में पात्र रखने वाले बच्चों का सत्यापन करके उनको लाभ दिलवाये, घुमंतु अर्धघुमन्तु आवासीय पट्टा योजना के संबंध में गोचर भूमि आबादी भूमि का निरीक्षण करके ही पट्टा वितरित किये जाने के निर्देश दिए व जनसुनवाई में पंचायतवार कम से कम 10 परिवाद रजिस्टर्ड करें, कोई भी नोडल अधिकारी परिवाद रिपोर्ट शून्य दर्ज करके रिपोर्ट नहीं भेजने की हिदायत दी। पीडब्ल्यूडी विभाग को डीएलपी सड़क का निरीक्षण कर सड़क से संबंधित गढ़े आदि को रिपेयर करवाने व पीएचईडी विभाग जेजेएम प्रोजेक्ट को समय पर पूर्ण कर पानी की सप्लाई समय पर सुचारू रूप से करने के लिए निर्देशित किया। वही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषाहार को समय पर वितरित करने और समय से केंद्र खोलने की बात कही। नगर पालिका को सभी वार्डों की नालियों की सफाई करने और नालियों से निकला हुआ कचरा समय पर उठाने के लिये निर्देश दिए वही नगर पालिका को अपना डंपिंग यार्ड अलग से अपनी भूमि आवंटन जगह पर ही डंपिंग यार्ड बनाने, सांख्यिकी अधिकारी ई-ग्राम योजना को समय पर पूरा करने के साथ सभी विभागो को समय पर पूरा कार्य कर कोई भी पेंडेंसी नहीं रखने के निर्देश दिए । SDM जीतू कुलहरी ने साफ शब्दों में अधिकारियों को आगाह किया कि समय पर काम पूरा नही करना कार्य में लापरवाही को दर्शाता है। इस दौरान उपखण्ड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here