बाबा रामदेव की निशान यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

0
182
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

झालावाड़ ,चौमहला। (सुरेश सिंह) जिले चौमहला में बाबा रामदेव प्रकटोत्सव के अवसर पर गुरुवार को निशान यात्रा निकाली गई इस दौरान रामदेव मंदिर से शुरू होकर निशान यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए मंदिर पहुंची जहां आरती के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया सुबह से ही बाबा रामदेव के मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा, कस्बे सहित दूर दराज से सैकड़ो की संख्या में लोगों ने बाबा के दर्शन किए साथ ही क्षेत्र में चल रहे बाबा के भंडारों में भी पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किये गए। चौमहला कस्बे में समाजसेवियों ने जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया एवं सांवरिया रक्तदाता समूह द्वारा भी झंडा चौक पर सभी वरिष्ठ लोगों को साफा बंधाकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here