श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर सभागार में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

0
108
- Advertisement -


नगर आराध्य देव श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर मे उमड़ी श्रृदालुओं की भीड़

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
फतेहपुर। ( राकेश शर्मा) कानूड़ा लाल घड़लो म्हारों भरदे रे उक्त कार्यक्रम नगर आराध्य श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर सभागार मे सोमवार को अयोजित जन्माष्टमी के पर्व पर अयोजित कार्यक्रम मे सेठ हनुमान प्रसाद धानुका आर्दश विधा मन्दिर की बालिकाओं ने भजनों पर नृत्य कर हजारों दर्शकों के सामने माहौल भक्तिमय कर दिया । पहले एक झलक पानें के लिये लोगों मे होड़ मची थी। वही बाद मे मन्दिर मे देर रात तक भक्तों ने भजनों की प्रस्तुती दी। प्रधानाचार्य महेन्द्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ निर्मल शर्मा अध्यक्ष, तहसीलदार हितेश चौधरी, मुख्य अतिथि एवं जयराम मिश्रा,व एडवोकेट ​गिरधारी लाल निर्मल विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी श्री पवन खेडवाल, बजरंग लाल कुमावत आदि मंचस्थ अतिथियों ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बालिकाओं ने दही हांडी फोड़ी,बालरास,महारास सहित भगवान की बाललीलाओं का मचंन किया गया ।सचांलक श्याम सुन्दर शर्मा व बालकिशन चोटिया ने किया।इस दौरान श्याम जोशी, जगदीश शर्मा, बालाराम,रमा मुस्कान, अनुसुईया आदि समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here