
उपरली फ़ियावड़ी में युवा किसान की आत्महत्या का मामला
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द गौतम शर्मा जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र के उपरली फ़ियावड़ी गांव में एक युवक ने अपने खेत पर पहुंच पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई। थाना अधिकारी सोनाली शर्मा ने बताया कि घटना में हीरालाल पुत्र छोगालाल भील उम्र 40 वर्ष निवासी उपरली फ़ियावड़ी ने अपने ही खेत के अंग्रेजी बबूल पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। बताया कि म्रतक के छोटे भाई सुरेश की पत्नी गंगा देवी सुबह 11 बजे खेत पर पहुंची जहां उनके जेठ के फंदे पर लटकते हुए देख घबरा गई हो हल्ला करती हुई वह गांव में पहुंची सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे इस पर सरपंच सुरेश चंद्र चौधरी , कुंवारिया थाने से हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे जहां युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर कुरज मोर्चरी में रखवाया है बताया कि मृतक ट्रेलर चालक का कार्य करता था और अपने परिवार का पेट पालन करता था, एक महीने से वह घर पर ही बैठा था उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए मौत के कारणों का पता लगाने में जुट चुकी है। बताया कि मृतक के एक लड़का व एक लड़की है। सूचना पर संतोष दास, वरदा भील, रतनलाल आदि कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे।













































