
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बालोतरा। विशेष संवाददाता लक टुड उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज बालोतरा जिले के कनाना में मारवाड़ के महानायक राष्ट्रवीर दुर्गादास जी की 386वीं जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति का अनावरण कर उनके अदम्य साहस व पराक्रम को याद कर नमन किया।

मूर्ति अनावरण समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मारवाड़ राजपूत समाज के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी , सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी , ठा. देवेंद्र करण सिंह , कनाना सरपंच कुं. चैनकरण राठौड़, बालोतरा भाजपा अध्यक्ष बाबू सिंह जी राजपुरोहित, पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, पूर्व शिव भाजपा प्रत्याशी स्वरूप सिंह जी राठौड़ (खारा), समस्त प्रधान गण एवं सरपंच गण, मारवाड़ से पधारे समस्त सरदार गण, पार्टी पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता एवं सर्व समाज के सम्मानित जन उपस्थित रहे।


















































