मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे कर अधिकारियों को दिए हर संभव मदद के निर्देश

0
72
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर ,सवाई माधोपुर ,गंगापुर सिटी ,दौसा। (लोक टुडे संवाददाता) राजस्थान के कई इलाकों में हो रही तेज बरसात के कारण हालात बिगड़ गए हैं। इसके चलते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज एरियल व्यू हवाई सर्वे किया।

: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने एरियल व्यू हवाई सर्वे किया


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने दौसा जिले के लवाण-राहुवास-निर्झरना-लालसोट, जिला दौसा-सपोटरा, जिला करौलीहिण्डौन सिटी, जिला करौली-महरावर-समोगर-धुरैरी-महुआली-नहरौली-थाना डांग-चहल-सिंघाडा-सीदपुर, जिला भरतपुरपुराबाई खेडा- नदी गांव, जिला भरतपुर का हवाई सर्वेक्षण किया उन्होंने देखा की जगह-जगह जल भराव हो रहा है और गांव के गांव पानी में डूब चुके हैं कई गांव में तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है उसके साथ उन्होंने अधिकारियों से फीडबैक भी लिया और अधिकारियों को अतिवृष्टि प्रभावित सभी इलाकों में भरपूर मदद के निर्देश दिए।

हवाई सर्वे के बाद सर्वे के बाद मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों की बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा ,सवाई माधोपुर, करौली ,हिंडौन सिटी ,भरतपुर के अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और उसके बाद तुरंत उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली । बैठक में उन्होंने रिपोर्ट ली और रिपोर्ट लेने के साथ ही सभी अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में लोगों को तुरंत मदद देने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन को सतर्क रहने के भी निर्देश दिए ।कुछ अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here