
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मालपुरा ( सागर सोनी संवाददाता) सावन के महीने में हर साल मालपुरा से शिव भक्तों का हुजूम बीसलपुर से कावड़ लेकर शिव जी को अर्पित करते है।
जहां एक और मालपुरा धर्म नगरी के नामा से जाना जाता है तो वही दूसरी और मालपुरा का रिश्ता दो पक्षों के बीच हुए दंगो से भी जुडा हुआ है। पिछले कुछ वर्षो से कावड़ यात्रियों पर हो रहे पथराव और उन्माद को ध्यान में रखकर मालपुरा प्रशासन ने जगह जगह कड़ा प्रबंध किया है और पुलिस लगातार गश्त लगाकर किसी भी तरह का उन्माद फैलाने वालों की पहचान कर रही है।
बाजार बंद होने के साथ साथ स्कूल्स भी बंद करवा दिए गए है ताकि किसी भी तरह की हिंसा या आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके।

कावड़ यात्रा को मालपुरा में प्रवेश को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद है। मालपुरा में जगह जगह बेरिकेडिंग करके कावड़ यात्रा मार्ग को पुरी तरह सुरक्षित कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालपुरा में लगभग 900 पुलिस, आरएसी व एसटीएफ के जवान तैनात किए गए है। अधिकारी कारी हर छोटी बड़ी गतिविधि पर नज़र बनाए हुए है। गौरतलब हो कि शिव कावड़ यात्रा समिती मालपुरा द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा आज शाम चार बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मालपुरा शहर में प्रवेश करेगी।

















































