उपभोक्ता हितों की सुरक्षा हेतु विभाग सख्त, नागौर में 5 पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण

0
59
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

3 पेट्रोल पंपों पर गड़बड़ी मिलने पर नोजल सीज, जुर्माना वसूला

नागौर (प्रदीप कुमार डागा) । उपभोक्ता हितों की सुरक्षा को लेकर विभाग ने सख्ती दिखाते हुए नागौर जिले में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। यह कार्रवाई उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार की गई।

निरीक्षण विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 के तहत किया गया।

5 पेट्रोल पंपों की हुई जांच

विधिक माप विज्ञान अधिकारी गणेश योगी एवं दीपक पूनिया के नेतृत्व में गठित टीम ने जिले के 5 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान तीन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कम आपूर्ति पाई गई, जिसके बाद 8 नोजल सीज किए गए।

इन पंपों पर पाई गई गड़बड़ी

  • आर.एल. सिहाग पेट्रोलियम (बीकानेर रोड)
  • गुलाबदास आत्माराम IOC (मानासर सर्कल)
  • नंदलाल राजेश कुमार कच्छवाह फिलिंग स्टेशन (मूंडवा चौराहा)

इन पंपों पर प्रति 5 लीटर में लगभग 30 मिलीलीटर तक कम आपूर्ति पाई गई।

इसके बाद विभाग ने संबंधित पंपों को नोटिस जारी करते हुए 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला।

दो पंपों पर माप सही पाया गया

जांच में बजरंग फिलिंग स्टेशन (बीकानेर रोड) और राजस्थान पेट्रोल सर्विस (बीकानेर रोड) पर माप-तौल व्यवस्था सही पाई गई।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए आगामी दिनों में भी नियमित जांच अभियान जारी रहेगा और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here