- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उपखंड स्तर पर 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित
कठूमर,अलवर । (रिपोर्टर: संजीव बंसल) कठूमर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के अभ्यास मैदान पर उपखंड स्तर पर आयोजित होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य विराज चौहान ने बताया कि सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों के लगभग 250 छात्र-छात्राओं को शारीरिक शिक्षक शिब्बो राम सोनी के निर्देशन में व्यायाम, मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अभ्यास कराया जा रहा है।
इस तैयारी में मोरध्वज मीना, देवेश भारद्वाज, रवि गुप्ता, लोकेश मीना सहित अन्य शिक्षक और कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों की मेहनत से इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह उपखंड स्तर पर शानदार और यादगार होगा।
- Advertisement -















































