लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पीआईबी जयपुर का सफल आयोजन
जयपुर | विशेष रिपोर्ट। पत्र सूचना कार्यालय (PIB) जयपुर द्वारा आज ‘विकसित भारत जी-राम-जी’ योजना एवं चार नई श्रम संहिताओं पर आधारित क्षेत्रीय मीडिया सम्मेलन ‘वार्ता’ का आयोजन जयपुर में किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की सटीक और विस्तृत जानकारी मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाना रहा।
ग्रामीण श्रमिकों के लिए बड़ी राहत
सम्मेलन की मुख्य अतिथि पुष्पा सत्यानी, सचिव, ग्रामीण विकास विभाग एवं आयुक्त, रोजगार गारंटी योजना, राजस्थान सरकार ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को और सशक्त किया गया है।उन्होंने बताया कि—ग्रामीण अकुशल श्रमिकों के लिए श्रम दिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 कर दी गई है
फसलों की बुवाई और कटाई के लिए 60 दिन अधिसूचित किए गए हैं
योजना को पीएम गति शक्ति मिशन से जोड़ा जाएगा
फॉर्म-6 भरने के बाद 15 दिन तक काम नहीं मिलने पर बेरोज़गारी भत्ता दिया जाएगा
इससे ग्रामीण श्रमिकों की आय बढ़ेगी और आधारभूत ढांचे के विकास को भी गति मिलेगी।
तकनीकी सत्र में दी गई विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में आई. पी. अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, रोजगार गारंटी योजना, राजस्थान सरकार ने विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक पर प्रस्तुतीकरण दिया।
उन्होंने बताया कि—ग्राम पंचायतों की भूमिका पूर्ववत रहेगी,अन्य विभागों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
विकास कार्यों की निगरानी सोशल ऑडिट टीम के माध्यम से होगी।जल सुरक्षा और जल संरक्षण कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी चार नई श्रम संहिताएं
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि निरंजन कुमार, उप मुख्य श्रम आयुक्त, भारत सरकार ने बताया कि देश के 29 पुराने श्रम कानूनों को समाहित कर 4 नई श्रम संहिताएं बनाई गई हैं।
उन्होंने कहा—पुराने श्रम कानून वर्तमान औद्योगिक परिवेश के अनुरूप नहीं थे। नई श्रम संहिताओं में ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस और श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के बीच संतुलन बनाया गया है।
1 अप्रैल 2026 से चारों नई श्रम संहिताएं लागू होंगी
मीडिया की भूमिका अहम
पीआईबी जयपुर के निदेशक श अनुभव बैरवा ने स्वागत संबोधन में कहा कि मीडिया सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करती है। उन्होंने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जनहित योजनाओं की सही जानकारी समाज तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
लक्ष्मी नारायण मीणा – क्षेत्रीय श्रम आयुक्त, जयपुर, धर्मेश भारती – उप निदेशक, पीआईबी जयपुर , अमित कनौजिया – सहायक निदेशक, पीआईबी जयपुर, मंजू मीणा निर्देशक दूरदर्शन जयपुर,विभिन्न मीडिया संस्थानों के वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे













































