चौमूं में पत्थरबाजी के बाद प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, 50 से ज्यादा अतिक्रमण ध्वस्त

0
140
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चौमूं में पत्थरबाजी के बाद प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, ‘ऑपरेशन क्लीन’
जयपुर ग्रामीण | चौमूं 25 दिसंबर 2025 को चौमूं कस्बे में पुलिस पर हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार को ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान पत्थरबाजों से जुड़े मकानों, दुकानों, अवैध बूचड़खानों और धार्मिक स्थलों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
प्रशासन की यह कार्रवाई अशोक प्लाजा से इमाम चौक तक चलाई गई, जहां 50 से अधिक मकानों और दुकानों के बाहर अवैध रूप से किए गए निर्माण ध्वस्त किए गए। साथ ही दो मकान और एक कॉम्प्लेक्स को सीज किया गया।
भारी पुलिस जाप्ता रहा तैनात
कार्रवाई के दौरान डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, आईपीएस अधिकारी सहित कई थानों के SHO और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
अब तक 19 गिरफ्तार, 15 और आरोपी चिन्हित
अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है
15 अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं
पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
⚖️ विवाद की वजह क्या थी?
पुलिस के अनुसार, विवाद की जड़ मस्जिद के बाहर लोहे की रेलिंग लगाने और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को लेकर थी। इसी मुद्दे पर स्थिति बिगड़ी और पुलिस पर पत्थरबाजी की गई।
प्रशासन का सख्त संदेश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि
“उपद्रव, पत्थरबाजी और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।”
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here