उन्हेल में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया 

0
59
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उन्हेल, झालावाड़। जिले के उन्हेल कस्बे स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ में भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंगलवार सुबह भव्य रथ यात्रा निकाली गई।

मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा

रथ यात्रा नागेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

साध्वीवृंद की निश्रा में आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन परम पूज्य साध्वी श्री हेमप्रज्ञाश्रीजी म.सा. एवं अन्य साध्वीवृंद की निश्रा में संपन्न हुआ। रथ यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अन्य कस्बों में भी आयोजन

इसी अवसर पर डग, चौमहला और गंगधार कस्बों में भी जैन समाज द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान होनहार बच्चों को पारितोषिक प्रदान किए गए और समापन पर स्वामी वात्सल्य का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे और पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण से गूंज उठा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here