स्वतंत्रता, शहीदों के निश्चल त्याग का परिणाम – एसडीएम शर्मा

0
18
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

— पत्रकार नवीन कुमावत को एसडीएम ने किया सम्मानित

किशनगढ़ रेनवाल। शहर के राजकीय मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एनसीसी कैडेट्स ने मार्चपास्ट किया, और उपखंड अधिकारी सर्वेश शर्मा ने तिरंगे की सलामी ली। समारोह में मंच पर एसडीएम सर्वेश शर्मा, तहसीलदार गंगाविशन, नगर पालिका ईओ सूर्यकांत शर्मा, थानाधिकारी हीरालाल सैनी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश मीणा, प्रधानाचार्य मनीष कुमार एवं व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व सैनिकों, सभी विभागों के श्रेष्ठ कर्मचारियों, प्रबुद्धजनों, भामाशाहों, उत्कृष्ट पत्रकारों एवं समाजसेवियों का प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस दौरान उपखंड स्तर पर दैनिक समाचार लेखन को लेकर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर *वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमावत* का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। रेनवाल ग्रामीण क्षेत्र से मदनलाल वर्मा को सम्मान दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति और सांस्कृतिक रूप से लबरेज कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

इस अवसर पर एसीबीईओ दामोदर प्रसाद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनारायण प्रजापत, महामंत्री राजेश रावत, प्रतिपक्ष नेता सीताराम बासनीवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला, जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा लक्ष्मीनारायण पिपलौदा, वीरेंद्र मिश्रा सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleगंगधार में नागपंचमी पर निकला भव्य चल समारोह 
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here