सुशासन ही राष्ट्र की प्रगति की कुंजी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

0
56
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को एचसीएम रीपा ओटीएस में आयोजित सुशासन दिवस राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राम राज्य के आदर्शों पर चलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने शासन को सुशासन और स्वराज को सुराज में परिवर्तित करने का ऐतिहासिक कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मानते हैं कि सुशासन किसी भी राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण की आधारशिला है। सरकार का लक्ष्य पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री  जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव  वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक  राजीव कुमार शर्मा, मानव संसाधन क्षमता निर्माण आयोग के सदस्य डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए कार्य करने का आह्वान किया।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here