लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
हरी इंदौरिया ने अध्यक्ष और जमरदीन तेली ने उपाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया
राजेंद्र राठौड़ ने फोन पर दी बधाई, बोले- लंबे समय से चली आ रही पानी निकासी की समस्या होगी दूर
तारानगर (चूरू)। तारानगर नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरी इंदौरिया और उपाध्यक्ष जमरदीन तेली ने गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पदभार ग्रहण किया। नगरपालिका परिसर में भाजपा शहर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दोनों पदाधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करवाया।
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।
पानी निकासी की समस्या दूर करने पर जोर
कार्यक्रम के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने दूरभाष के माध्यम से नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने तारानगर शहर में लंबे समय से चली आ रही पानी निकासी की समस्या को जल्द दुरुस्त करने की बात कही।
राठौड़ ने नगरपालिका की नई टीम से शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
भाजपा पदाधिकारी और पार्षद रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पालिका चुनाव संयोजक चंद्राराम गुरी, प्रभारी काशीराम गोदारा, सह प्रभारी संदीप काजला, भाजपा नेता राकेश जांगिड़, पूर्व चेयरमैन जसवंत स्वामी, नरेश सहारण, महावीर पूनियां, लीलाधर बगोरिया, दलीप पूनियां सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्षद मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोइया ने किया।














































