पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जयपुर में सेवा संकल्प समारोह 

0
5
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा की, दादिया में विकास रथों को दिखाई जाएगी हरी झंडी

जयपुर । पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जयपुर में ‘सेवा संकल्प समारोह’ आयोजित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समारोह को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दादिया स्थित समारोह स्थल पर आमजन के लिए पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग, बैरिकेडिंग और साइनेज सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को समारोह के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।

प्रशासन की ओर से सभा स्थल पर आमजन की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

सुबह अल्बर्ट हॉल से शुरू होगा कार्यक्रम

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह 7:30 बजे अल्बर्ट हॉल पहुंचेंगे। यहां ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम में भाग लेकर आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजे दादिया में सेवा संकल्प समारोह आयोजित होगा। यहां नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

वहीं, दिन का अगला कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा, जहां दोनों नेता युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अधिकारियों के साथ तैयारियों पर मंथन

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और आमजन की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
Previous articleनिकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से बौखलाए पूर्व मुख्यमंत्री
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here