रोक के बावजूद सरपट दौड़ते जुगाड़ के पलटने से 3 की मौत, 2 दर्जन घायल

0
140
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सवाई माधोपुर से लोकेश टटवाल की रिपोर्ट

जुगाड़ पलटने से 2 दर्जन से अधिक महिला पुरुष व बच्चे हुए घायल 3 की हुई मौत मृतकों में दो महिलाएं व एक 8 वर्षीय बच्ची शामिल।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में चल रहे धार्मिक यज्ञ कार्यक्रम में करौली जिले के मदुराज गांव के कुछ ग्रामीण जुगाड़ में बैठकर बीते दिन मलाना डूंगर यज्ञ में पहुंचे और वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक जुगाड़ तेज गति में होने के कारण बैलेंस बिगड़ने से एकाएक पलट गया, जिसमें जुगाड़ में सवार करीब 50 लोगों में से 28 लोग घायल हो गए । गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जयपुर रैफर कर दिया गया, वहीं सवाई माधोपुर जिला चिकित्सालय में अन्य घायल महिला बच्चियों का इलाज जारी है । इस दौरान घटना में दो अधेड़ महिलाएं वी 8 वर्षीय बालिका अनु ने दम तोड़ दिया।  सूचना के बाद मलारना डूंगर थाना पुलिस व भाड़ौती पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे मौके का जायजा लिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जिनका इलाज जारी है, हैरत की बात तो यह है कि जिले में पूर्व में भी जुगाड़ के पलटने से कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं और दर्जनों लोगों की मौत का कारण जुगाड़ हादसा बना है, ऐसी स्थिति में जुगाड़ को यातायात साधन की परमिशन देना सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में मोरेल नदी जैसी उन घटनाओं के बाद जुगाड़ पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था । लेकिन परिवहन विभाग की लापरवाही से ऐसी घटनाएं  सामने आती रहती है। समय रहते ऐसे असुरक्षित संसाधनों में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया जाए तो ऐसी दुर्घटनाओं को होने से रोका जा सकता है।  फिलहाल घटना की पुलिस जांच में जुटी है।  मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।  मामले में हरलाल ए एस आई मामले की जांच कर रहे हैं घटना के पीछे अन्य क्या कारण रहे इस मामले का खुलासा तो जांच के बाद ही हो पाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here