- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अजमेर (नितिन मेहरा)। अरूण चतुर्वेदी ने राज्य बजट 2026-27 को सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की भावना पर आधारित बताते हुए कहा कि यह बजट महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग के कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप यह बजट राजस्थान को समग्र एवं सतत विकास की दिशा में अग्रसर करेगा।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 का बजट आकार 6.10 लाख करोड़ रुपये है, जो वर्ष 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। बजट में अवसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है।
इस अवसर पर श्री देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना, अध्यक्ष रमेश सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- Advertisement -























































