पंचायती राज स्थापना दिवस पर “चुनाव कराओ, लोकतंत्र बचाओ” संगोष्ठी का आयोजन

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। पंचायती राज स्थापना दिवस के अवसर पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी की ओर से पंचायत राज के जन्मस्थली माने जाने वाले चबूतरे पर “चुनाव कराओ, लोकतंत्र बचाओ” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंचायत राज एवं निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जाने को लेकर विरोध जताया और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1959 में राजस्थान के नागौर जिले से पंचायती राज व्यवस्था की नींव रखी थी। बाद में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इसे और सशक्त बनाकर ग्रामीण विकास को नई दिशा दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में चुनावों में देरी कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. हरिराम जाट ने कहा कि समय पर चुनाव नहीं कराना आमजन के अधिकारों का हनन है और यह लोकतांत्रिक परंपराओं पर कुठाराघात है।

कार्यक्रम में मंजू चौधरी (प्रभारी), नागौर प्रभारी श्रवण चौधरी तथा नंदाराम मेहरिया सहित कई पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए।

- Advertisement -
Previous articleखींवसर में अतिक्रमण हटाकर नया रास्ता खुलवाया, काश्तकार परिवार को राहत
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here