- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बोगस बिलों की आशंका को लेकर दस्तावेज और कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले
नैनवां (बूंदी)। कस्बे में बुधवार को सेल टैक्स विभाग बूंदी की टीम ने 2 से 3 फर्मों पर जांच कार्रवाई की। विभागीय टीम ने फर्मों के दस्तावेज, कारोबार और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की।
बताया जा रहा है कि विभाग को बोगस बिलों की आशंका के चलते यह जांच की जा रही है। कार्रवाई DC सुनीता डागा के सुपरविजन और CTO नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने की।
टीम ने संबंधित फर्मों के दस्तावेज और कारोबारी रिकॉर्ड को खंगाला। एक साथ कई फर्मों पर विभागीय कार्रवाई होने से कस्बे में दिनभर चर्चा बनी रही।
फिलहाल विभाग की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रिकॉर्ड में किसी तरह की अनियमितता मिली है या नहीं और आगे विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: मनोज योगी, नैनवां (बूंदी)
- Advertisement -






















































